सारण : नगरा में उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मिला एलपीजी कनेक्शन 

नगरा (सारण) 
भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेष कुमार व संचालक बलिराम प्रसाद ने महिलाओं को उजज्वाला योजना महावीर इंडेन ग्रामीण वितरण द्वारा 51 महिलाओ को रसोई गैस कनेक्शन वितरण बुधवार को किया गया। मंडल अध्यक्ष शैलेष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस योजना से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने परिवारों में इस योजना को लेकर ख़ुशी का माहौल है। पीएम की इस उज्ज्वला योजना को सभी ने सराहा। 

वही इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, सूरज कुमार, अनिल प्रसाद, चन्दन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।