सारण :देशी शराब के साथ चार धाराये , जेल
परसा-
गुप्त सुचना के आधार पर मकेर थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने डिही शिरोमणी गाँव में छापेमारी कर मौके से दो प्लास्टिक के गैलन मे रखे 40 लीटर देशी शराब के साथ खदेड़ कर चार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार धंधेबाज डीही शिरोमण गाँव के नंदकिशोर सहनी पवन सहनी डिही गाँव के तारकेश्वर ठाकुर तथा पुरषोतमपुर गाँव के संतोष राय बताया जाता है।चारो शराब धन्धेबाजो के बिरुद्ध उत्पाद अधिनियण के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।चारो धन्धेबाजो को जेल भेज दिया।छापेमारी टीम में एएसआई रामसागर सिंह एएसआई सीडी सिंह एएसआई जयराम सिंह के अलावे पुलिस बल शामिल था। होली का त्योहार नजदीक आते ही थाना क्षेत्रो में शराब धंधेबाजो की सक्रियता बढ़ गई है। मालूम हो कि गत चार दिन पूर्व भी मकेर पुलिस ने देश शराब और बाईक बरामद किया था।