सारण :प्रधानाध्यापको का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन
परसा-
प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र परसा के सभागार कक्ष में प्रखंड के सभी संकुल समन्वयक प्राथमिक सरकारी तथा निजी विद्यालय उच्य विद्यालय के प्रधानाध्यापको का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन हुआ।आगामी 19 फ़रवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर परसा में कृमि दवा खिलाने को लेकर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में कृमि मुक्त दावा अल्बेंडाजोल दावा खिलाने से सम्बंधित प्रक्षिक्षण वरीय बीआरपी भी पी शर्मा द्वारा दिया गया।जिसमे बीआरसी अधीनस्थ नगर पंचायत तथा प्रखंड के सैकड़ो शिक्षको ने कृमि दवा को सोमवार को ससमय छात्रो को खिलाने तथा जिम्मेवारी पूर्व कार्य को निर्वाह करने का संकल्प लिया।प्रशिक्षण के उपरांत बीआरपी द्वारा अल्बेंडाजोल टिकिया आवश्यक अभिलेख बैनर आदि का वितरण किया गया।प्रशिक्षण में प्रभातफेरी निकालने का निर्देश दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह संजय राम उमेश राय समन्वयक कृष्णा पाण्डेय संजय राय जुनार्बी राय उषा कुमारी मुकेश कुमार गौरी कुमारी सिंह शांति कुँअर बबिता कुमारी आदि शामिल थे।