सारण :बैंको से नही मिल रहे पर्याप्त कैश,लग्न में बढ़ी लोगो की परेशानी
#सुरभि तिवारी

तरैया:19अप्रैल .2018:
प्रखण्ड के विभिन्न बैंको में लग्न के मौशम में कैश का अभाव चल रहा है।जिससे ग्राहक परेशान है।एसबीआई तरैया में ग्राहकों को प्रतिदिन महज चार से पाँच हजार रुपये ही मिल रहे है।मार्च क्लोजिंग के बाद लगातर 19 दिनों से बैंकों में कैश की समस्या चल रही है।बैंक के बाहर कैश नही है का बोर्ड लटक रहा है।ग्राहक परेशान है।ग्राहकों का कहना है कि हमे जरूरत के अनुरूप रुपये नही मिल रहे है।कुछ ग्राहकों का कहना है कि उनके घर मे शादी है जिसके लिए खरीदारी करनी है।अब बैंक रुपया ही नही दे रहा है तो खरीदारी कैसे होगी।बैंको के इस रवैये से सभी ग्राहक परेशान है।शाखा प्रबंधक रूपक कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यकता के अनुरूप राशि नही मिल रही है जिस कारण ये समस्याए उत्पन्न हो रही है।शीघ्र ही ये समस्याए दूर होने वाली है।
*एटीएम भी बंद और बैंक के बाहर लगा कैश नही है का बोर्ड,अब कैसे हो कार्य*
प्रखण्ड के एसबीआई और पीएनबी का एटीएम लगभग 20 दिनों से बंद है।और एसबीआई बैंक के बाहर कैश नही है का बोर्ड लगा है।जिससे ग्राहकों की परेशानी बढ़ गयी है।अब बिना कैश के लग्न के मौशम में शादी -विवाह की खरीदारी कैसे हो,लोग परेशान है।




Recent Comments