मढ़ौरा(सारण)। रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में कोविड-19 वैक्सिनेशन का शुभारंभ गुरुवार को की गई। जिसमें एक सौ दस फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। अस्पताल प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दिन में 150 फ्रंट लाइन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन था।जिसमें एक सौ10 लोगों ने कोविड-19 का टीकाकरण कराया।इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ रविरंजन तिवारी, डॉ बीरेश कुमार, अनिल गुप्ता समेत दर्जनों स्वास्थ विभाग के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।