सारण :तरैया में तीन ईट अवैध भट्ठा उधोग चिन्हित, इसुआपुर में एक पर प्राथमिकी दर्ज
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया(सारण)
प्रखण्ड में चल रहे तीन ईट भट्ठा उधोग अवैध रूप मे चिन्हित किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए सीओ वीरेन्द्र मोहन ने बताया कि चैनपुर में संचालित एसएनसी ईट भट्ठा उधोग के संचालक जयराम राय एवम एसबीसी ईट उधोग के संचालक सुनील चौरसिया तथा पोखरेरा में संचालित पीबीसी ईट उधोग के संचालक उपेन्द्र सिंह से प्रदूषण प्रमाण पत्र,रॉयल्टी भुकतान पत्र एवम प्रदूषण से संबंधित सीटीई की मांग की गयी लेकिन इनलोगो के द्वारा नही दिखाया गया।

जिस कारण इन ईट भट्ठा को अवैध घोषित करते हुए संचालक को चिमनी बंद करने का निर्देश दिया गया है।तथा इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी गयी है।सीओ ने बताया कि इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक प्रतिवेदन थानाध्यक्ष को भी सौप दिया गया है।वही इसुआपुर प्रखण्ड के डुमरी छपिया गाँव मे संचालित मोती ईट उधोग के मालिक राधाश्याम सिंह की पत्नी रीमा देवी पर इसुआपुर सीओ अश्विनी कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इसुआपुर सीओ ने बताया कि मोती ईट उधोग के संचालक द्वारा जाँच के क्रम में आवश्यक कागजात नही दिखाये गये जिस कारण उक्त चिमनी भट्टा को अवैध घोषित करते हुए संचालिका पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।




Recent Comments