सिवान :संदेहास्पद स्थिति में बिबाहिता की मौत, मौके पर पहुँची पुलिस
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान)
जी बी नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गॉव में सोमबार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में नौरंगा गॉव निवासी धनंजय कुमार मिश्रा के 28 बर्षीय पहली पत्नी नीतू मिश्रा की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई।घटना की सुचना मृतका के मायके गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हाता मठिया गॉव निवासी परिजनों को मिली तो परिजनों ने इसकी सुचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मृतका नीतू मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सिवान भेज दिया। बतादे की मृतका नीतू मिश्रा के एक 10 बर्षीय पुत्री व 8 बर्षीय पुत्र है मृतका के पति दूसरी शादी सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के पचुवा गॉव निवासी 23 बर्षीय पिंकी देवी के साथ 23 अक्टूबर 17 को हुई थी। दूसरी पत्नी को भी बच्चा होने वाला है। वही मृतका के पति धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया की मेरी पत्नी नीतू मिश्रा की तबियत खराब चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था अचानक ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई है।
इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।




Recent Comments