नाले से पानी गिराने के विवाद में बिक्रमपुर में हुई थी हत्या, प्राथमिकी दर्ज

मढौरा(सारण) ।
बिक्रमपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद में भतिजा ने धारदार हथियार से चाचा की हत्या कर कर दी थी । मृतक की पत्नी को भी लोहे की राड से गम्भीर रूप से घायल कर दिया था । घटना में मृतक की पुत्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिक्रमपुर निवासी मृतक अवधेश कुमार सिंह की पुत्री शालु कुमारी ने मढौरा थाना में दिनांक 12 दिसम्बर को भादवि की धारा 341, 323, 324, 307,302,304 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि जमीनी विवाद में नाले के पानी को लेकर विवाद हुआ था । इसको लेकर उसके चाचा जनार्दन सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, पुत्री रुपी कुमारी एवं पत्नी प्रभा देवी ने एकमत होकर मेरे पिता को घारदार हथियार से वार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया । बचाने पहुंची मेरी मां सीमा देवी को भी लोहे की रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से मेरे पिता एवं मां को रेफरल अस्पताल लाया गया । जहां मेरे पिता की मौत हो गई जबकि मेरी मां को पहले सदर बाद में पटना रेफर कर दिया गया है।