कवि दुष्यंत की पंक्तियां ” कौन कहता है कि आसमान में सूराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों ” को जमीन पर चरितार्थ कर के दिखाया है, सीवान ब्लड डोनर क्लब ( एसबीडीसी) के सदस्यों ने । अपने छोटे से कार्यकाल मे इस क्लब के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में तो क्रांति कर के आसमान में सूराख करने जैसा ही काम किया है ।अपने इस  चौदह महीनों कार्यकाल में जहां एसबीडीसी के स्वैच्छिक रक्तवीरों ने सीवान के सरकारी ब्लड बैंक सहित, पटना, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, कोलकाता, लखनऊ व दिल्ली तक के अस्पतालों भर्ती मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करा कर एक इतिहास रचने का प्रयास किया है । एसबीडीसी के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने बताया कि इस चौदह महीनों में क्लब के सदस्यों ने 487 युनिट बल्ड इक्का किया, अभी तक हमलोगों ने सीवान सहित देश के विभिन्न अस्पतालों में आवश्यकतानुसार 414 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है ।

( ☝SBDC  टीम का उत्साहवर्धक करते तत्कालीन जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार )

(☝ पटना में SBDC टीम को सम्मानित करते विधायक नितिन नवीन )

(  ☝ स्वतंत्रता दिवस समारोह 2018  के अवसर पर राजकीय समारोह में सम्मानित होने के बाद मंच पर SBDC  टीम )

(☝लायंस क्लब सीवान के कार्यक्रम में सम्मानित होती SBDC टीम )

( ☝सीवान जिला शतरंज संघ ने किया SBDC  टीम को)

( ☝सीवान गौरव सम्मान से सम्मानित होती SBDC की टीम )
एसबीडीसी के संयोजक ने ” हिन्दुस्थान समाचार ” से बात करते हुए बताया कि हमारे इस रक्तदान – महादान अभियान से जहां आम लोग जुड़ते जा रहे है वहीं हमारे इस अभियान को सरकार से लेकर सामाजिक संगठनों के द्वारा लगातार समर्थन व प्रोत्साहन मिल रहें हैं । उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जब बिहार दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, उस वक्त के सीवान के तत्वावधान जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार ने हमारे शिविर में आकर SBDC  की पूरी टीम का उत्साहवर्धक किया था । यही नहीं चौदह माह के कार्यकाल के दौरान एसबीडीसी को पटना के माॅ वैष्णव देवी सेवा समिति ने विशेष तौर पर पटना में सम्मानित किया, वहीं जिला प्रशासन ने इस वर्ष  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह में एसबीडीसी को सम्मानित किया । यही नही शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन मसलन जिला शतरंज संघ, लायंस क्लब सीवान ने अलग – अलग समारोह में एसबीआई को सम्मानित कर के हमारे काम को मान्यता दिया, वही सोमवार को शहर में आयोजित एक समारोह में हमारे क्लब को सीवान गौरव सम्मान से सम्मानित कर के सीवान ने हमारे रक्तदान – महादान अभियान के प्रति अपना जोरदार समर्थन दिया है ।