सारण :जेपी विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनी कांत को पदमुक्त करने के लिये आंदोलन करेगा:छात्र राजद

छपरा :जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच अपने भ्रष्टाचार को छुपाने तथा सारण प्रमण्डल के छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए छात्र संघ का चुनाव किया गया है । विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीकांत को जगदम कॉलेज से निर्विरोध काउंसिल मेम्बर अन्य उम्मीदवारों का 75℅ उपस्थिति नही होने के कारण नामांकन रद्द कर बनाया गया। साजिसन विश्वविद्यालय पदाधिकारी चुनाव में फर्जी तरीके से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी उम्मीदवारों को विजयी किया गया है।उक्त बातें राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजद जयप्रकाश विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि छात्र राजद चुनाव के समय सभी फर्जीवाड़े पर जांच का मांग करता रहा है। किन्तु हमारे आवाज को एक छात्र संगठन को लाभ पहुँचाने हेतु दबाया गया है। छात्र राजद द्वारा विश्वविद्यालय से सभी प्रत्याशियों का उपस्थिति पंजी का छायाप्रति आरटीआई आवेदन के माध्यम से मांगा गया है। जिसके उत्तर में जगदम महाविद्यालय के लोक सूचना पदाधिकारी से प्राप्त उपस्थिति पंजी ने विश्वविद्यालय प्रशासन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पोल खोलकर रख दिया है। वहीं जयप्रकाश विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनी कांत छुट्टी के दिन रविवार, चहलुम, बकरीद व तुलसीदल जयंती पर भी महाविद्यालय में उपस्थित रहते है। अगर विश्वविद्यालय प्राशासन अविलम्ब रजनी कांत को पदमुक्त नही करेगा तो जहॉ तक सघर्ष करना पड़ेगा छात्र राजद करेगा।