पुलिस ने की कुर्की जप्ती की कारवाई
मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदहीया गांव में पास्को एक्ट के तहत आरोपितों के न्यायलय में समर्पण नहीं करने पर कुर्की जप्ती की कारवाई की । शुक्रवार को मढौरा थाना ने आरोपीतो के खिलाफ कुर्की जप्ती की कारवाई की ।थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की कांड संख्या 05/18 मढौरा थाना में जनवरी में दर्ज हुआ था । जिसके आरोपित बरदहीया निवासी बाबू साहेब कुमार और देव कुमार राय फरार चल रहे थे । न्यायलय के आदेश से कुर्की की कारवाई में पलंग , कुर्सी सहित कुछ अन्य फर्नीचर के भी सामान जप्त किये गये है ।