बदलता बिहार:दहेज मुक्त विवाह को अब हर वर्गो का मिल रहा है समर्थन, पैगम्बरपुर में जदयू जिलाध्यक्ष ने ऐसे ही शादी में पहुंच वर-वधू को दी मंगलकामनायें


छपरा (सारण):मुख्यमंत्री नितीश कुमार का सपना हो रहा है साकार।दहेज मुक्त विवाह को हर वर्ग को मिल रहा है समर्थन।वहीं गरीब परिवारों को फिजूल खर्ची व दहेज देने से मुक्ति भी मिल रही है । उक्त बातें पैग़म्बरपुर गांव में आयोजित मोहम्मद अख्तर अली की बेटी की दहेज मुक्त शादी में शामिल होने आए जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कही ।उन्होंने जलालपुर के रुसी बरेजा से आयीं बारात के वर पक्ष के लोगो को सम्बोधित करते कहा की दहेज मुक्त विवाह से समाज में बेटियो के प्रति सम्मान का भाव उतपन्न होगा । बेटियो को समाज अभिशाप नही वरदान समझने लगेगा । समाज में नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा।उन्होने बताया की पिछले दिनों पिठौरी तवकल टोला गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षक हाजी जैनुद्दीन अंसारी अमनौर में पैग़म्बरपुर के डॉ अजीम के लड़के सहित दर्जनों दहेज मुक्त शादियां समाज के लिए उदाहरण बन रही है।लोग दहेज को अभिशाप मानने लगे है।निकाह काजी कारी इस्तेयाक अहमद ने पढाया मौके पर डा0मेराज शेख यासीन माहताब आलम मोहम्मद फिरोज अनिल दुबे मो यासीन ताजुद्दीन इद्रीसी मो मकबूल हुसेन शेख अमिन सदाब आलम आसिफ इकबाल गयासुद्दीन सद्दाम हूसैन सहित अन्य शामिल थे।
बदलता बिहार:दहेज मुक्त विवाह को अब हर वर्गो का मिल रहा है समर्थन, पैगम्बरपुर में जदयू जिलाध्यक्ष ने ऐसे ही शादी में पहुंच वर-वधू को दी मंगलकामनायें




Recent Comments