
सारण जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मांझी(सारण)। प्रखंड के गोबरही गांव स्थित बच्चा बाबू के निवास स्थान परिसर में सारण जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से डीलरों के समस्या पर चर्चा की गई। कोरोना काल में प्रधानमंत्री योजना का जो राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को दिया गया उसका कमीशन आज तक नहीं मिल सका है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सारण के डीएम से मिलकर सभी दुकानदारों को कमिशन दिलाने जाने की मांग की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से युगल किशोर भारती को सारण जिला डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अमनौर के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह मांझी प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह नगरा प्रखंड अध्यक्ष सकलदीप सिंह सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश राय तथा भरत सिंह आदि लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर सिंह ने की।




Recent Comments