सारण जिला चिमनी संघ सात अगस्त को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखेंगे
मढौरा/सारण।जिग-जैग चिमनी भट्ठा बनाने के लिए समय विस्तार सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में सारण जिला चिमनी संघ सात अगस्त को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखेंगे।
अनुमंडल के पिपरहियां विद्यालय में सारण जिला चिमनी संघ की आहूत बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चिमनी संचालक नागेंद्र तिवारी ने की। बैठक में सरकार द्वारा ३०अगस्त के बाद राज्य में संचालित फिक्स्ड चिमनी भट्ठा के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का पूरजोर विरोध किया गया। बैठक में उपस्थित चिमनी संचालकों ने सरकार के इस निर्णय का पूरजोर विरोध करते हुए कहा कि हम सभी जिग-जैग चिमनी भट्ठा बनाने को तैयार हैं। लेकिन कम से कम पांच वर्षों का समय विस्तार मिलना चाहिए। क्योंकि चिमनी भट्ठा बनाने वाले कुशल कारीगरों के साथ साथ कुशल फायरमैन और बोझाई करने वाले मिस्त्री का अभाव है।ऐसी परिस्थिति में अगर किसी तरह ख़र्च कर जिग-जैग चिमनी भट्ठा का निर्माण कराया भी जाता है तो ट्रेंड फायरमैन और बोझवा के अभाव में परेशानी और भी बढ़ जाएगी। बैठक में जिग -जैग चिमनी भट्ठा बनाने के लिए कम से कम पांच साल की समय सीमा निर्धारित करने, चिमनी, संचालकों को कोल लिंकेज प्रदान करने, चिमनी भट्ठा को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए सात अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में हथिसार के राजेंद्र सिंह,खैरा के अभय कुमार उपाध्याय, नौतन के विजय शर्मा, महमदपुर के कमला राय, पहाड़पुर के पप्पु कुमार सिंह,हथिसार के सत्येन्द्र सिंह, ग्यासपुर के अरुण कुमार सिंह,हथिसार के श्रीभगवान बैठा सहित कई अन्य मौजूद रहे।




Recent Comments