किशोर लापता , परिजन चिंतित
मढ़ौरा (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदहीया गांव का 12 वर्षीय किशोर तीन दिन पहले नानी के घर जाने के लिये कह कर निकला था, लेकिन नानी के घर नहीं पहुंचने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी है.लपाता किशोर बरदहिया गांव के मानिकचन्द्र राम का 12 वर्षीय पुत्र सोहिल कुमार बताया जाता है.परिजनों ने अनहोनी की डर से बच्चे के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करायी है. दिए आवेदन के अनुसार से तीन दिन पहले 30 जुलाई को दोपहर में घर से यें कह कर निकला की नानी के यहां पटेरही जा रहा हूं.जो बच्चे के घर से बामुश्किल चार-पांच किलोमीटर ही होगा.लेकिन जब ननिहाल नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी.पहले खोजबीन किया लेकिन कोई अतापाता नहीं चलने पर पुलिस को आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामबालेश्वर राय ने बताया की पीड़ित व्यक्ति ने थाने में आवेदन दिया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.