सारण : जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का शुभारंभ, कहा लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का लाभ
अमनौर /सारण

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना से सभी घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का लाभ. सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजना का काम धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जा रहा है. उक्त बातें बातें मंगलवार को अमनौर प्रखंड के शेखपुरा पंचायत वार्ड संख्या एक पकड़ी डीह गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना हेतू निर्माण कार्य का शुभारंभ फीता काट कर करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सारण हरिहर प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि उक्त योजना के तहत जमीन के चार सौ फीट अंदर से शुध्द जल निकासी कर नल के माध्यम से लोगों के घर – घर पहुंचाया जाएगा. उन्होंने पंचायत के मुखिया संतोष कुमार यादव को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि मुखिया संघ तथा वार्ड में सामंजस्य स्थापित कर उक्त योजना के लिए आगे आए. उक्त मौके पर मुख्य रूप डीआरडीए के निदेशक सुनील कुमार पाण्डेय, मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय, बीडीओ बीरबहादुर पाठक, पूर्व प्रमुख सुनील राय, जिलापरिषद सदस्य आलोक राय, मुखिया संतोष कुमार यादव, बीडीसी प्रतिनिधि संतोष गुप्ता आदि ने भी सभा को संबोधित किया. मालूम हो कि उक्त योजना के तहत अमनौर प्रखंड का यह पहली पंचायत है जहां लगभग दस लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की शुरुआत की जा रही है.




Recent Comments