समस्तीपुर :भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की मनी 61वीं पुण्यतिथी
#न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
 विभूतिपुर 
भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 61 वीं पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम सुरौली पंचायत के वार्ड नंबर 2 के दलित बस्ती में संपन्न हुई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रभारी अमन पराशर ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि आज अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम मना रही है, सही अर्थों में भारतीय जनता पार्टी दलितों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है। कार्यक्रम में करीब 200 बच्चों के बीच कॉपी कलम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा के सौजन्य से और करीब 500 बच्चों के बीच चॉकलेट मुखिया दिलीप कुमार के सौजन्य से वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुंजन  मिश्रा ने भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। सुरौली पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता दिलीप कुमार ने बच्चों को भीमराव अंबेडकर के सिखाएं पथ पर चलने को प्रेरित किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी शिवचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों तुम्हारे बीच से भी कोई भीमराव अंबेडकर निकालना चाहिए। वही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा ने बच्चों को अंबेडकर की तरह पढ़ाई लिखाई में प्रथम आने की प्रेरणा दिया। मौके पर भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेश यादव, भाजयुमो मंडल मंत्री रोशन मिश्रा, मैं  केशव बाबू, दुर्गा बाबू, संतोष पासवान, नवीन पासवान, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।