
छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रिविलगंज प्रखण्ड के टेकनिवास शक्ति केंद्र पर बिहार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार वृक्ष आम,अमरूद ,जामुन,पीपल जैसे वृक्ष लगाया गया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा कि हम सभी प्राकृतिक के साथ छेड़छाड़ नही करनी चाहिये। पर्यावरण को बचाना हम सभी का नैतिक धर्म है,वृक्ष को कटने से रोकना चाहिए एवं ज्यादा से ज्यादा हम सभी को वृक्ष लगाना चाहिए।भारत में दूसरे कोरोना काल के लहर में ऑक्सीजन के अभाव के कारण हजारों लोग को जान गवानी पड़ी है ,हम संकल्प ले कि पर्यावरण को बचाएं।इस अवसर पर बिहार क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान सह सारण ,जिला भाजपा के कार्यसमिति सदस्य सह छपरा सदर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह,रिविलगंज मण्डल के उपाध्यक्ष। संजय तिवारी वारसी,मंडल उपाध्यक्ष महेश गुप्ता,मंडल भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह,सदर मण्डल मंत्री अंकुर श्रीवास्तव,मनोज राय सहित स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments