सारण :जाम से हलकान रहा मढौरा नगर

मढौरा (सारण)
स्थानीय शहर के डबरा पुल पर जाम लगने से हलकान रहा शहर । मंगलवार को महाशिवरात्रि होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रो से शिल्हौरी शिव मंदिर आने जाने वाले भक्तो का तता लगा था । उसी मे इंटर की दो पालियों मे होने वाली परीक्षा के मध्यांतर मे एकाएक भीड़ बढ़ गयी । जिससे की मेन रोड में अत्यधिक आमजनों और वाहनों की संख्या हो गयी । घंटो पुलिस ने मसकत कर जाम पर नियंत्रण पाया । ज्ञात हो की आये दिन मढौरा शहर को जाम से जूझना पड़ता है । इसका कारण पर्व त्योहार को लेकर बढ़ी भीड़ मुख्य कारण है ।




Recent Comments