लौरिया संवाददाता प्रफुल्ल तिवारी की रिपोर्ट :-
शनिचरी थाना क्षेत्र के नया वस्ती गांव मे एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या सोमवार की जाने का l इस बावत मृतिका रानी देवी के पिता नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी शिवशंकर साह ने आवेदन देकर अपनी बेटी   केे पति दीपक साह सास ससुर पर प्राथमिकी दर्ज करायी है । अपने दिए आवेदन मे उसने आरोप लगाया है  कि उसकी बेटी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से दो वर्ष पूर्व मई  2015 मे  शादी किया गया । शादी के बाद से उसकी बेटी को दहेज मे ट्रेक्टर और रूपये के लिए प्रताडित किया जाने लगा । इसके लिए कई बार स्थानीय पंचो के द्वारा पंचायती कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई ।लेकिन देहज के लोभ के कारण उसकी हत्या उसका पति सास ससुर और परिजनो के द्वारा कर दिया गया । थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता के द्वारा आवेदन के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया । हत्या के बाद मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़कर कर फरार है । उन्होंने बताया कि हत्या गला दबाकर कर किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और पुलिस हत्याकांड मे शामिल लोगो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।