सारण :शिल्हौरी में महाशिवरात्रि पर श्रधालुओं का जलाभिषेक के लिए जुटी भीड़

———–
मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रखण्ड के शिल्हौरी स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मंगलवार को हजारों श्रधालु भक्तो ने जलाभिषेक किया । श्रध्दालुओ की भीड़ रात 1 बजे से ही शुरू हो गयी थी , जो दोपहर बाद भी भीड़ की स्थिति थी । अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने एक दिन पूर्व ही मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था और सुरक्षा सम्बंधित जानकारी हासिल किया था । एसडीओ संजय कुमार राय और एएसपी अशोक कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मजिस्टे्ट और पर्याप्त संख्या मे पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया । विदित हो की पवित्र फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिये हजारों की संख्या मे प्रति वर्ष भीड़ जूटती है ।मंदिर मढौरा अनुमंडल मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर मढौरा-छपरा मुख्य पथ से सटा हुआ है ।श्रधालु भक्तो को जिले के किसी भी छोड़ से आवागमन के लिये सड़क एवं रेलमार्ग से जुड़े होने के कारण आना आसान होता है ऐसे कुछ वर्षों से मढौरा-छपरा मुख्यमार्ग की हालत जर्जर एवं रेल लाइन के अमान परिवर्तन के कार्य पूरा होने के बाद फिलहाल आंशिक रेल सेवा ही उपलब्ध हो पाया है ।इस वजह से आने वाले भक्तो की परेशानी तो बढ़ी है ,परंतु धर्मिक आस्था के कारण भीड़ कम नहीं होती है ।मंदिर मे गर्भ गृह का गौरवशाली द्बार ,चार आकर्षण वाले मंदिर के गुम्बद,धर्मशाला ,पोखर ,ऐतिहासिक नारद मोह वाली कुआं श्रधालुओं को अपनी ओर हमेशा ही धार्मिक आस्था से सराबोर कर खींच लाती है ।महाशिव रात्रि के दिन हजारों श्रधालु प्रति वर्ष जलाविषेक करते है ।
—