सारण :आरपीएल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड के नरहरपुर मे आरपीएल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया । मंगलवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चार दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत शुभारंभ अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और प्रखंड विकास पदाधिकारी बीर बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया। उद्घटान के मौके पर आईएलएफएस स्किल के प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश ने बताया कि कौशल विकास योजना के तहत करीब दस हजार किसानों को तत्काल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है । जिसमे छपरा जिले के सभी पंचायतों से किसानों को प्रिशिक्षित किया जायेगा। जिले में सर्वप्रथम नरहरपुर में डेयरी दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये यहाँ के चयनित 100 किसानों को 12 घण्टे की 3 दिवसीय प्रशिक्षण एव अंतिम चौथे दिन सभी का कौशल जांच परीक्षा ली जाएगी । जिसके बाद सभी किसानों को भारत सरकार के तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी किसानो को पांच सौ रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो रामबाबू सिंह, समाजसेवी भाई बबलू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह, संकलित कुमार , प्रदीप कुमार कौशल विकास केंद्र के महेश कुमार, मुकेश कुमार प्रशिक्षक संजीव कुमार पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।




Recent Comments