सारण :छापेमारी में मिली अर्ध निर्मित महुआ शराब को पुलिस ने किया नष्ट
मढौरा (सारण)
स्थानीय पुलिस ने पूर्ण शराब बंदी के बाद शराब से जुड़े धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी की है । गुरुवार को नये पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ने आधे दर्जन से भी अधिक पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र के मिर्जापुर में सघन छापेमारी अभियान चलाया । जिसमें महूआ से अर्ध निर्मित कच्चा शराब बरामद हुआ । जिसको पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया । इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष बालेश्वर राय ने बताया की 100-150 लीटर कच्चा शराब छापेमारी में मिली । जिसको नष्ट कर दिया गया ।




Recent Comments