सिवान :सिवान :पचरुखी की टीम ने सिवान को हरा फाइनल में की जगह पक्की
#न्यूज़ इनपुट -प्रवेज़ अख्तर
सिवान:

जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़रम बाजार स्थित खेल मैदान में चल रहे शहीद संत आत्माराम मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पचरुखी (मोहम्मदपुर) की टीम ने सीवान की टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
सिवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की टीम 15.3 ओवर में 91 रन पर ही धराशायी हो गयी जबकि जवाब में उतरी पचरुखी (मोहम्मदपुर) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हर 10.4 ओवर में 7 विकेट रहते हुए 95 रन बनाकर जीत हासिल कर ली और मैच में विजयी घोषित हुई।
मैन ऑफ़ द मैच
मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये पचरुखी (मोहम्मदपुर) के खिलाडी गोल्डन को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच का आँखो देखी कमेंट्री अमरजीत यादव और इमरान ने किया वही एम्पायरिंग राज रौशन और कृष्णा कुमार ने किया.
इस मोके पर जीरादेई विधायक रमेश कुशवाहा, पुर्व मुखिया अनिता देवी, नन्हें पांडेय, (बी डी सी बड़रम), जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, इंद्रदेव पटेल, जिलाध्यक्ष जदयू तथा हुसैनगंज बीडीओ राकेश चौबे मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लालबाबू कुशवाहा, विधालाल आर्य, जय बहादुर कुशवाहा, पिंटू कुमार, संजीत कुमार, रामु कुमार, मोo गुड्डू तथा गाँव के बहुत सारे नवयुवक का सराहनीय योगदान रहा।
शहीद संत आत्माराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट और समाजिक संस्थान की अध्यक्ष अनिता देवी ने बताया की फाइनल मैच 7 जनवरी 2018 (रविवार) को गुलरबगा बनाम पचरुखी (मोहम्मदपुर) के बीच खेला जाएगा.




Recent Comments