*कटिहार बरौनी रेलखंड पर अब जल्द ही विधुत संचालित इंजन दौड़ेगी*
पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर” भागलपुर:-आज कटिहार यार्ड में विधुत इंजन को ट्रायल स्वरूप चलाया गया। वरीय मण्डल विधुत अभियंता प्रोसेनजीत सरकार ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से अब कटिहार बरौनी रेलखंड पर विधुत से इंजन चलाया जायेगा।
आज उसी का ट्रायल किया गया जो कि सफल रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगो की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरा होने जा रहा है। जो कि करीब आठ वर्षों के बाद पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में इसका उस वक़्त के रेलमंत्री लालू यादव के द्वारा कार्य का शुभारंभ किया गया था जो कि अब जाकर पूरा हुआ है।
इससे अब रेल यात्रियों का समय भी बचेगा और रेल को मेन्टेनेन्स और तेल का भी बचत होगा और पर्यावरण के दिशा में भी इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे अब इस विद्युत रेल से करीब 03 घण्टे में अब लोग बरौनी से कटिहार का सफर पूरा कर सकेंगे।




Recent Comments