सारण :गर्दन रेत बालक की ली जान,परिजनों ने दो को किया आरोपित 
———
दैनिक खोज खबर 
मढौरा /सारण 
मढौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर मे एक बालक की गर्दन रेत  हत्या कर दी गई।शनिवार को शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई  ।मृतक बालक पवन कु राय माधोपुर छठु राय के टोला के बद्री राय का तेरह वर्षीय पुत्र बताया जाता है ।घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता की पवन कु राय गांव मे शादी समारोह देखने  गया था ।जहां पर वो बारात मे पानी पिलाता देखा गया था ।गांव वालो ने उसे रात बारह बजे तक देखे थे ।परंतु रात मे घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करने लगे ।शनिवार को पवन की बड़की माँ ने पवन की गल्ला कटी शव घर के नज़दीक के ही बासवारी मे देखी।परिजनों ने शव देख छाती पीट पीट कर दहाड़ रहे थे ।पड़ोस के लोगो की भी आँखें नम थी ।सभी यही कह रहे थे की ये ननिहाल किसका क्या बिगाड़ा था !पवन दो भाईयो मे सबसे बड़ा था ।पवन के पिता खेती बारी कर जीवन यापन करते है  ।परिजनों ने पुलिस को सुचना दिया ,तो पुलिस पहुंच मामले की जानकारी ली ।

      इंसपेक्टर जय प्रकाश पंडित ने बताया की मृतक बालक पवन कुमार राय के पिता के बयान प्राथमिकी दर्ज की गई है ।बद्री राय ने आपसी जमीनी विवाद मे दुश्मनी की बात बतायी है थ ।मृतक पवन के पिता बद्री राय ने  सुरेन्द्र राय एवं बिजली राय को आरोपित किया है ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया है ।