माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित मेहंदी रचो प्रतियोगिता में सपना रही अव्वल, रीना ने मेहंदी के महत्व को बताया
मेहंदी चढ़ाने का श्रावण महीने में विशेष महत्व :रीना सिंह

दैनिक खोज खबर, जलालपुर
श्रावण माह के इस महिने में हांथों पर मेहंदी चढ़ाने का विशेष महत्व हैं। यह शुभ एवं मंगलकारी हैं। मेंहदी श्रृंगार वस्तु होने के साथ-साथ एक औषधि का काम भी करती है। इसे विभिन्न आयुर्वेद कार्यों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह बातें माँ यूथ ऑर्गनाईजेशन, बंगरा, जलालपुर में मेहन्दी प्रतियोगिता के दौरान कोषाध्यक्ष रीना सिंह ने कही।

मेहन्दी प्रतियोगिता में सपना, अंजली एवं लक्ष्मीणा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य सात स्थानों पर क्रमशः ब्यूटी, सीता, प्रिया, सुमन, गुड्डी, शोभा एवं ज्योति रहीं । संगठन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया । इस प्रतियोगिता में क़रीब 150 की संख्या में प्रतिभागीयों ने भाग लिया।




Recent Comments