दूसरे दिन भी जारी रहा भाजपाइयों का जनसंपर्क अभियान
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर):भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान खास टभका दक्षिण पंचायत के खम्हार गांव में चलाया गया।अभियान में कार्यकर्ताओं ने घूम घूम कर मोदी सरकार द्वारा 4 साल में किए गए योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना,प्रंधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना,आदि योजना के साथ सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबन्दी पर भी चर्चा की गई।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ चौधरी तूफान, मंडल महामंत्री दीपक झा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री दिनेस ठाकुर,भाजयुमो अध्यक्ष मुरारी झा, मंडल मंत्री रंजीत मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री प्रभाकर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष भोला दास, भोला चौधरी, दीपक चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।