गोपालपुर से गोतुलपुर सम्पर्क मार्ग निर्माण एक वर्ष मे बेकार
ए.के.केशकर 
फतेहपुर 27 मई धाता विकास खण्ड केक्षेत्र के गॉव के लिये बने सम्पर्क मार्ग पर पिछले वर्ष डामर रोड का निर्माण कराया गया निर्माण के एक वर्ष मे सडक का यह हाल है कि दो तीन वर्षो मे क्या होगी बताते चले कि गोपालपुर के लिये अरावली से सम्पर्क मार्ग मे बदला गया लेकिन डेढ वर्ष भी नही बीत् और सडक जगह जगह उखड गयी इतना ही नही ज्यादातर सडक की छोटी गिट्टी निकलकर सडक के किनारे किनारे पडी हुयी है जिसके कारण दुपहिया वाहन व साइकिल सवार फिसलकर गिरते रहते हैं इससे साबित होरहा है कि घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है