
बैठक करते बीडीओ व थानाध्यक्ष
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती:-
बख्तियारपुर थाना परिसर में रविवार को रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में इस पर्व को शांति के माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि पर्व कोई भी हो शांति व सादगी में मनाना चाहिये।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने कहा कि उपस्थि लोगों से क्षेत्र में कहां कौन कौन से कार्यक्रम होते है की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की सद्भाव एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाये । थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को लेकर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हर चौक चौराहों से लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। जो भी लोग सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करेगें उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में आरपी रंजन ,सुशील जयसवाल,चंद्रमणि , संजीव कुमार भगत ,विपीन कुमार ,आशिष कुमार ,डा वकील यादव ,संतोष मोदी ,मो फिरोज आलम ,विकास कुमार विक्की ,अधिवक्ता मनोरंजन सिंह ,इसरार आलम,प्रसून सिंह,सरोज कुमारहसनैन मौहसीन,सचिन स्वर्णकार आदि लोग मौजूद रहें ।




Recent Comments