सारण :खुले में शौच से मुक्ति के लिये निकाली गयी जागरूकता रैली
परसा-
प्रखंड के तेरह पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने के उदेशय से बीडीओ धर्मबीर कुमार के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई।प्रखंड कार्यालय से निकली गई जागरूकता रैली में जीविका दीदी आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कर्मी शिक्षक छात्र स्वास्थ्य कर्मी प्रखंड कार्यालय कर्मी के हाथो में श्लोगन लिखी तख्ती तथा बिभिन्न प्रकार की श्लोगन के नारे लगाकर हर घर हर परिवार को शौचालय निर्माण कराने और खुले में शौच से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित किया गया।डीजे बजा के साथ निकली गई जागरूकता रैली प्रखंड कार्यालय से चेतन परसा हाई स्कूल चौक दरोगा राय चौक परसा मुख्य बजार होते हुए पोझी चौक तक गई।जागरूकता रैली जत्था कई स्थानों में भ्रमण कर पुनः प्रखंड कार्यालय को लौट गई।कार्यक्रम में बीएओ सत्यनारायण राय द्वारा चौपाई गीत संगीत के माध्यम जनता को शौचालय निर्माण कराने का सन्देश दिया।सीडीपीओ कुमारी अनुपमा बिसीओ उदय कुमार गुप्ता कल्याण पदाधिकारी मो रजिया इमाम बीआरपी भी पी शर्मा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार भाजपा नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह पी के पुष्कर मो अली हसन शिक्षक मालिक राम आलोक कुमार आदि समेत सैकड़ो सरकारी महिला पुरुष कर्मी शामिल थे।