सारण :रसूलपुर पंचायत में लोक स्वास्थ अभियंत्रण मंत्री ने योजनाओ का किया निरीक्षण

मढौरा
मढौरा प्रखंड के सिसवा-रसूलपुर पंचायत में लोक स्वास्थ अभियंत्रण मंत्री विनोद नरायण झा ने कार्य रूप में आये योजनाओ का निरीक्षण किया । रविवार को रसूलपुर पंचायत के सिसवा गांव मे निर्मित पानी टंकी सहित कई अन्य कार्य योजना का निरीक्षण बिहार सरकार के मंत्री श्री झा द्वरा किया गया । फिर पंचायत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया । मौके पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये निर्मल जल परियोजना सहित मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजनाओ के प्रति सरकार के संकल्प से लोगो को अवगत कराया । इस मौके पर विधायक जितेन्द्र कुमार राय , मढौरा बीडीओ बी बी पाठक , स्थानीय पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह सहित सैकड़ो लोग थे ।




Recent Comments