स्वर्ण व्यवसाई लूटकांड का हुआ खुलासा,जेवरात के साथ पुलिस ने 4 अपराधी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में दिनांक 9 फरवरी 2019 की संध्या में रंजीत कुमार पिता युगल साह ग्राम सिंघिया घाट थाना विभूतिपुर के घर में घुसकर चार अज्ञात अपराधियों के द्वारा पिता को बंधक बनाकर स्वर्ण व्यवसाई के घर एवं दुकान में बेचने हेतु रखा करीब 15 किलोग्राम चांदी के जेवरात लूट लिया गया था।जिस के संबंध में विभूतिपुर थाना कांड संख्या 39/19 दिनांक 10/02/19 धारा 392 अंकित किया गया था वहीं घटना की संवेदनशीलता रखते हुए पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर द्वारा अजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया इस विशेष टीम में सुबोध कुमार चौधरी अंचल पुलिस निरीक्षक रोसड़ा अमित कुमार थानाध्यक्ष विभूतिपुर शंभू नाथ सिंह ओपी अध्यक्ष विजय शंकर शाह बिभूतिपुर थाना एवं प्रभारी डीआई यू को सम्मिलित किया गया गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर कांड को सफल उद्बोधन करते हुए कांड में सम्मिलित मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से अपराधी अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों मैं चंदन कुमार, मिथुन साह एवं राजकुमार साह की गिरफ्तारी की गई।अपराधी चंदन कुमार के स्वीकारोक्ति आधार पर संतोष कुमार ,केसर आनन्द साह ग्राम काचा थाना घाटहो के बनघारा चौक स्थित दुकान से 15 किलो ग्राम चांदी की जब रात को बरामद करते हुए कांड को सफल उद्बोधन किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम एवं पता :-
(1)अमन सिंह पिता सत्य प्रकाश सिंह ग्राम गायघाट बल्हा थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर, यह अपराधी मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी थाना कांड संख्या 160/18 दिनांक 18/7/18 धारा 341/307/504/506/34 एवं 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट मैं संलिप्त है।
(2)चंदन कुमार पिता नरेश शाह ग्राम+थाना घाटहो जिला समस्तीपुर, घाटहो थाना कांड संख्या 95/18 दिनांक 01/09/18 धारा 395/397 में न्यायालय से जमानत पर मुक्त है। (3)मिथुन शाह पिता लाल बाबू साह ग्राम मऊ बाजार थाना विद्यापतिनगर जिला समस्तीपुर (4)राजकुमार साह पिता नरेश शाह ग्राम+थाना घाटहो जिला समस्तीपुर का रहने वाला है।

बरामदगी :-
(1)चांदी का जेवर 15 किलोग्राम।
(2) मोबाइल 4 इन लोगों के पास से बरामद किया गया है। यह घटना की जानकारी आज प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने दी।