सारण : कुहासे के कारण एक ट्रक ने दुसरे ट्रक को मारी पीछे से ठोकर , कोई हताहत नही
#न्यूज़ इनपुट-दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज -:
“”””””””””
स्थानीय डोरीगंज थानाक्षेत्र के आरा छपरा पुल पर कुहासे के कारण पहले से खड़ी एक ट्रक मे बुधवार के अहले सुबह आठ बजे छपरा से आरा कि ओर जा रही एक डीसीएम ट्रक ने ठोकर मार दी ।
पुल पर पहले से खराब एक मऊ का ट्रक खड़ा था जिसमे पिछे से आकर डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी । इस दुर्घटना मे किसे के हताहत होने की सुचना नही है । गाङी बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति मे पुल पर खड़ी है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि कुहासे के कारण घटना की सुचना मिली है ट्रक को पुल से हटवाया जा रहा है ।




Recent Comments