मढ़ौरा(सारण) Iथाना क्षेत्र के शिवगंज पोखर में शनिवार की दोपहर एक अधेर पानी में डूब गया I अधेर को डूबता देख स्थानीय एक व्यक्ति ने उसे बचाने के लिए पानी में उतरा लेकिन जब वह खुद भी डूबने लगा तो बाहर निकल गया I डूबने वाले अधेर प्रखंड का आटा निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र सिंह बताया गया है I घटना के बाद हल्ला होने पर आस पास से लोगो का भीड़ पोखर पर जमा होने लगा I स्थानीय कुछ हिम्मती युवकों ने पानी में उतर कर डूबे व्यक्ति के तलाश के प्रयास में पानी में उतारे लेकिन शव का तलाश नहीं किया जा सका I सुचना पर प्रशासन भी पहुंची और अपने स्तर से भी मृत व्यक्ति के शव को ढूढने का प्रयास करवाया लेकिन सफलता नहीं मिली I शव की खोज के लिये सीओ ओमप्रकाश ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलवाया गया है I देर शाम हो जाने और एनडीआरएफ टीम के पास ऑक्सीजन के अभाव के चलते गोताखोर भी शव का तलाश नहीं कर सके I देर शाम तक पोखर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी I शव की बरामदगी नहीं हो सकने से परिजनों में काफी आक्रोश बना हुआ था I




Recent Comments