पानापुर (सारण )स्थानीय थाने की पुलिस ने दो अलग अलग गांवों में छापेमारी कर दो शराब तस्कर एवं  एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बताया जाता है कि भोरहां गांव निवासी महताब आलम मंगलवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर क्वार्टर बाजार में हो हंगामा कर रहा था । सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की  पुलिस मौके पर पहुँची  एवं उसे गिरफ्तार कर लिया । इसके अलावे पुलिस ने सेमराहां गांव में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले के नामजद अभियुक्त उमेश पाठक व उसके भाई साहेब पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पूर्व इनके घर पुलिस ने छापेमारी की थीजहां से शराब बरामद हुआ था लेकिन ये लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।