सारण :ऑटो से दब अधेड़ की मौत

मढौरा (सारण)
गौरा ओपी क्षेत्र में गौरा-नगरा रोड मे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गयी । जिसमे दब कर एक अधेड़ की मौत हो गयी । घटना के सम्बंध मे बताया जाता है की एक ऑटो में भकुरा भिठी से नौ सवारी चढ़ छपरा जा रहे थे । जो की गौरा से आगे बढ़ा तो रामपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया । दुर्घटना के कारनो का पूरा पुरा पता नहीं चल पाया है । जिसमे एक व्यक्ति दब कर गंभीर जख्मी हो गया । फिर उसी ऑटो से लोगो ने लोड कर जख्मी को नगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया । लोंगो ने जख्मी के इलाज मे लगे तब तक ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया । जख्मी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मृतक आरा जिला के जगदीश डोम बताया जाता है ।मृतक बोकारो में नौकरी करता था । जो अपने सम्बन्धी के यहां बनीयापुर थाना क्षेत्र मे रामधनाव गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था ।जो अपने घर लौट रहा था ।