सारण :भाजपा की मढौरा मे बैठक सम्पन्न
मढौरा (सारण)
भारतीय जनता पार्टी मढौरा पश्चिमी मंडल का कार्य समिति एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के बैठक हठिसार पंचायत के शारदा राय के टोला मे पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह के आवास पर हुई।जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ० रामबाबू सिंह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव व जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह उपस्थित थे।संगठन मंत्री द्वारा मंडल संगठन महासम्पर्क अभियान का समीक्षा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुचाने का निर्देश दिया गया।विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह द्वारा पंचायतवार बूथों पर प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को एकत्रित स्थानीय जनता गण को सुनाने का आग्रह किया गया।बैठक में दयालपुर से मझवलिया व सिसवा नहर पुल से नरहरपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न सड़को का राज्य सरकार द्वारा शीघ्र निर्माण नही करने के विरोध मे अगामी 03 अगस्त को वृहद आंदोलन का निर्णय लिया गया।हथिसार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह को सहकारिता मंच का अध्यक्ष बनाया गया एवं उनके आवास के पास फलदार पौधा लगाया गया।इस बैठक में मंडल प्रभारी बबलू मिश्रा, विधानसभा विस्तारक नावालिक गिरी, युवा नेता अजित सिंह, अवधेश कुमार, अनिल कुमार, उमेश सिंह, मानिकचन्द राम,शान्तानन्द ठाकुर, प्रवीण कुमार, रविंद्र पांडेय, राजन कुमार, मुकेश कुमार, साम नारायण पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Recent Comments