तरैया में सुगर फैक्ट्री के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का एसडीओ ने सीओ को दिया निर्देश
#डीसीएलआर ने किया भौतिक सत्यापन के बाद जमीन जप्त, सरकारीकरन की प्रक्रिया प्रारंभ
तरैया/सारण :06मार्च 2018:
रामकोला सुगर फैक्ट्री के जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा को लेकर एसडीओ संजय कुमार राय ने भूमि को जप्त करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश सीओ को दिया है।जिसके आलोक में मढ़ौरा डीसीएलआर सुनील कुमार और सीओ वीरेंद्र मोहन ने मंगलवार को कानपुर सुगर फैक्ट्री के जमीन का भौतिक सत्यापन किया।डीसीएलआर ने बताया कि भौतिक सत्यापन के बाद स्पष्ट है कि उक्त जमीन कानपुर सुगर फैक्ट्री रामकोला स्टेट का ही है।अंचल कार्यालय के अभिलेख में रजिस्टर टू और जमाबन्दी कानपुर सुगर फैक्ट्री के नाम से ही है।मालगुजारी रसीद भी 2007 तक कानपुर सुगर फैक्ट्री के नाम से काटा है।फिलहाल जमीन को जप्त कर आगे की करवाई की जा रही है।कानपुर सुगर फैक्ट्री को अपना मालिकाना हक प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।उसके बाद जमीन के सरकारी करन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।सीओ ने बताया की जमाबन्दी के अनुसार कानपुर सुगर फैक्ट्री के खाता 02 में नौ प्लॉट तथा खाता 04 में 35 प्लॉट है।जिसका कुल रकबा 217.57 एकड़ है।
तरैया,चीनी मिल के जमीन का सत्यापन करते डीसीएल आर व सीओ