
अम्बेदकर जयंती पर भाजपा ने आयोजित किया निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण शिविर

—–
छपरा
डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर गरीब बस्ती में उज्वला योजना के अंतर्गत छपरा इंडने के माध्यम से मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का वितरण किया गया। शुक्रवार को माला गांव के दलित बस्ती मे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लगभग पचास लाभार्थी महिलाओ को मुफ्त मे गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर ,चूल्हा एवं रेगुलेटर शिविर लगाकर वितरित किया गया ।गरीब महिलाएं मुफ्त मे गैस कनेक्शन पाकर सरकार की ऐसी योजना के लिये सराहना की ।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री रूडी के जिला प्रतिनिधि ई सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा की अम्बेदकर जयंती पर गरीब एवं दलित लोगो को केंद्रीय योजना का लाभ दिलाकर भाजपा अम्बेदकर के सपनो का भारत बनाने की दिशा मे अग्रसर है ।साथ ही इस मौके पर गरखा के पूर्व विधायक श्री ज्ञानचंद मांझी ,छपरा इंडने के प्रोपराइटर श्री विकास कुमार,बीजेपी नेता अभय कुमार सिंह ,शिवकुमार दांगी ,विनय कुमार गनेसी पासवान कमलेश सिंन्ह बीरेंद्र मांझी सहित कई गणमान्य उपस्थित लोगो ने ऐसे कार्य को अम्बेदकर के प्रति सच्ची श्रधान्जली बताया ।।




Recent Comments