देहरादून बस स्टैंड के निकट ट्रक ने मारी टक्कर
दैनिक खोज खबर डेस्क, 
    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कार का एक्सीडेंट आज सुबह हो गया। बताया जाता है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपनी टोयोटा कार से देहरादून से दिल्ली आ रहे थे तभी देहरादून बस स्टैंड के निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोहम्मद शमी की टोयोटा में टक्कर मार दी।

 ट्रक ने पीछे से कार के बायीं ओर टक्कर मारी। मोहम्मद शमी भी अपनी कार में बायीं ओर ही बैठे थे जिस कारण उन्हें अधिक चोट लगी है।
    कार में मोहम्मद शमी के अतिरिक्त कुछ अन्य लोग भी सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई है।

    मोहम्मद शमी के सिर में चोट आई है और उन्हें 10 टांके लगाए गए हैं हालांकि उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि शमी खतरे से बाहर हैं, चिंता की कोई बात नही है।