सारण:भेल्दी के समीप जलालपुर चौक के पास पुल ध्वस्त, मढौरा के तरफ जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित

#दीपक कुमार सिंह /परसा
परसा:छपरा-मुजफ्फरपुर एन एच 102 खरीदहा चौक से मुड़कर मढ़ौरा मुख्यमार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित जलालपुर चौक के समीप पुल ध्वस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।गत एक बर्ष पूर्व ध्वस्त हुई पुल का सुधी लेने वाला कोई नही है।ध्वस्त पुल से अनजाने में गुजरने वाले कई बाईक तथा छोटे वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके है।ध्वस्त पुल की मरमती तथा पुल निर्माण के लिए स्थानीय ग्रामीणों तथा दुकानदारो द्वारा कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी से गुहार लगा चुके है।लेकिन पुल निर्माण के लिए कोई सार्थक पहल नही किया गया।पुल ध्वस्त होने से आस पास के ग्रामीणों और वाहनों को भेल्दी होकर गुजरने पर मजबूर है।उक्त मुख्य पथ शीतलपुर अमनौर एसएच को जोड़ते हुए जलालपुर चौक पैगा रसूलपुर टेहटि शिवगंज छपरा मढ़ौरा मुख्य मार्ग से जोड़ती है।मुख्य पथ में पुल ध्वस्त होने से कई गाँव की समस्या उत्पन हो गया है।पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बाद भी निराश ही हाथ लगा है।जिससे ग्रामीणों तथा स्थानीय दुकानदारो को क्रोध ब्याप्त है।ग्रामीणों ने बताया कि पुल ध्वस्त होने की सूचना जिले के कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी को दिया गया है।केवल आज तक आश्वासन ही मिलता रहा है।पुल निर्माण पर ध्यान आकृष्ट नही होने से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला किया है।शिवानंद उपध्याय सोनू सिंह ने जिला पदाधिकारी से पुल निर्माण कराने की मांग किया।