सिवान :शहाबुद्दीन के नौ मामलों की सुनवाई
#परवेज अख्तर/सिवान:
मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े नौ मामलों की सुनवाई गुरुवार को हुई। विशेषअदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में वर्ष 2001 में तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी अश्वनी कुमार से
मारपीट से जुड़े मामले में नामजद अभियुक्त ठाकुर मनोज कुमार की ओर से अधिवक्ता नवेंदु शेख दीपक ने बचाव का पक्ष रखते हुए दूसरे दिन
बहस किया समयाभाव के कारण बहस पूरा नहीं हो सका और शेष बहस के लिए अदालत में तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में पांच अन्य मामलों में संक्षिप्त सुनवाई हुई। बहस के दौरान अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह एवं अपर लोक अभियोजक रघुबर
सिंह की उपस्थिति में बहस आरंभ किया ।उधर विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीन सेशन मामलों की सुनवाई की गई।
राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े पूरक अखलाक एवं चंदन के मामले में तत्कालीन डीएसपी विजय कुमार ने अपनी गवाही दर्ज कराई ।विजय कुमार ने गवाही में प्राथमिकी का समर्थन किया ।बचाव की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने जिरह किया ।जिरह समाप्त हो गया। इसी अदालत में प्रतापपुर गोलीकांड मामले के अलावे कमरुल हक अपहरण मामले में भी आंशिक सुनवाई हुई ।अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments