सारण:पानापुर में शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी हेतु बीडीओ ने किया बैठक


पानापुर(सारण):सोमवार को बीडीओ शशिभूषण साहू ने प्रखंड सभागार में अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की| बीडीओ ने बकवां, टोटहां जगतपुर व भोरहां पंचायत में प्रतिनियुक्त अधिकारियों से शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली | बीडीओ शशिभूषण साहू ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में दो दिनों के भीतर ढ़ाई-ढ़ाई सौ शौचालय निर्माण के लिए गढ्ढ़े खुदवाना है| कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी| बैठक में सीडीपीओ, स्वच्छाग्रही आदि मौजूद रहे|