मढ़ौरा में शौचालय के लिये एक सप्ताह में खोदने है 1000 गढ़े, दो दिनों में खुदे मात्र 99
मढ़ौरा(सारण)
अनुमंडल में मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजना को गति देने को लेकर सारण के नवपदस्थापित डीएम ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है I लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत को शौचालय युक्त करने को लेकर भी डीएम ने लक्ष्य तय कर दिया है I लक्ष्य के अनुसार मढ़ौरा प्रखंड में एक सप्ताह के भीतर पहले से चयनित चार पंचायत में शौचालय के एक हजार गढ़े खोदे जाने है I चयनित किये गये पंचायत में गौरा,मिर्जापुर,रामपुर और रसूलपुर है I
⏺लक्ष्य एक हजार लेकिन दो दिन में खुदे मात्र 99 गढ़े-
प्रखंड में डीएम के फरमान के बाद कार्य में गति तो आयी है लेकिन यह गति अपेक्षित नहीं है I प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन बीतने के बाद भी चारों पंचायत में मात्र 99 गढ़ों के खोदे जाने की जानकारी है I इसमें मिर्जापुर के दो वार्ड गौरा के चार वार्ड और रामपुर, रसूलपुर के एक एक वार्ड में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है I उपलब्ध सूची के अनुसार मिर्जापुर में 1846, गौरा में 1883,रामपुर में 1562और रसूलपुर में 1475 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है I इस लक्ष्य के अनुपात में मिर्जापुर और रामपुर में सोमवार तक 20,20 गढ़े खोदे गये थे , जबकि गौरा में 28 और रसूलपुर में मात्र 25 गढ़े को खोदने की जानकारी प्रखंड कार्यालय को दी गई थी I
⏺एसडीओ है मढ़ौरा प्रखंड के वरीय प्रभारी –
एक सप्ताह में शौचालय के एक हजार गढ़े को खोदने के लक्ष्य की निगरानी खुद एसडीओ करेगे I सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने लक्ष्य पूरा करने के लिए एसडीओ विनोद कुमार तिवारी मढ़ौरा का वरीय प्रभारी बनाया है I एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जायेगा I कार्य मेंय कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मी पर सीधी कारवाई की अनुशंसा की जायेगी I
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर




Recent Comments