युवक की ससुराल में पीट-पीटकर हत्या,आरोपी पत्नी सहित साला घर छोड़ फरार
⏺पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था युवक
⏺हत्या में साले के साथ पत्नी भी है आरोपित

मढ़ौरा (सारण):
स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपूरा गांव में ससुराल आये युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का मामला बुधवार सुबह प्रकाश में आया। मृतक डेरनी थाना क्षेत्र के सुतीहार गांव निवासी लक्ष्मण महतो का 28 वर्षीय पुत्र लाल जी महतो बताया गया है.हत्या के आरोप में मृतक के पिता द्वारा मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर मृतक युवक के साले और पत्नी समेत छः को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक युवक लालजी महतो अपनी पत्नी अमृता देवी का विदाई कराने के लिये मंगलवार को देर संध्या अपने ससुराल मढौरा थाना क्षेत्र के कर्णपूरा गांव आया हुआ था. विदाई के बात में बढ़े विवाद में ससुराल आये युवक के चार साले और और पत्नी के साथ ही एक साला का बेटा मारपीट कर बेहोश कर दिया. मरणासन्न स्थिति देख ससुराल वालों ने अपने बहनोई के घर फोन कर विवाद की जानकारी दिया.खबर सुन मृतक के पिता लक्ष्मण महतो कर्णपुरा गांव पहुंचे तो ससुराल में अपने बेटे को पिटाई कर रहे मृतक के साले , पत्नी और साले के बेटे से किसी तरह छुड़ाया.लेकिन तबतक बेटा बेहोशी के हालत में चला गया था. अस्पताल ले जा रहे थे की युवक की मृत्यु हो गयी.हत्या की खबर लगते ही पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया. मृतक के पिता लक्ष्मण महतो ने एफ आई आर दर्ज कराकर मृतक के साला बालेश्वर महतो, छत्ठी लाल महतो, सारभा महतो ,मुकेश महतो , पत्नी अमृता देवी साला बालेश्वर महतो का बेटा अरुण महतो को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया कि हत्या कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. पुलिस हत्या कि तहकीकात और आरोपियों कि गिरफ्तारी में जुट गई। हत्या के बाद आरोपित घर छोड़ फरार है.गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
युवक की ससुराल में पीट-पीटकर हत्या




Recent Comments