समारोह में 16 शिक्षक हुए सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान;

पचरुखी (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में गुरुवार को बीईओ सूर्यप्रकाश की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 16 शिक्षकों को शिक्षण कार्य तथा अन्य कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी रामानंद सागर ने प्रकृति को बचाने के लिए जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की महती जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में पूरे तन मन से लग कर काम करने का आह्वान किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व संकुल समन्वयक राकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, दिवाकर मिश्रा, रामानंद सिंह, सुभाष प्रसाद,मुन्ना कुमार, राजीव रंजन, पूर्व प्रखंड साधनसेवी मो. हसनैन, संजीव कुमार, राम कैलाश सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विद्यानंद सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, राम बड़ाई सिंह, गोरख पड़ित आदि शामिल थे। मौके पर बीआरपी श्रीकांत, समन्वयक वीरेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद, गौतम प्रसाद, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार,रमाशंकर सिंह, प्रहलाद सिंह, हेमनारायण सिंह, अतुल श्रीवास्तव,संजीव श्रीवास्तव, कलावती देवी, किरण कुमारी, रामेश्वर सिंह, ओम प्रकाश राम, सुदर्शन सिंह, रामबालक गुप्ता, वेद प्रकाश अमन,सच्चिदानंद तिवारी, दिनेश प्रसाद आदि प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।