सारण :राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा के विशेष शिविर का उद्घाटन

छपरा :दिनांक 16-12 -2017
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर हरिश्चंद्र यादव प्रचार्य डॉ कृष्ण कुमार बैठा कार्यक्रम अधिकारी डॉ जागो चौधरी के द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।अतिथियों के स्वागत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि एन एस एस स्वयंसेवक पूरे समाज के रोल मॉडल है ।

प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार बैठा ने कहा कि जगदम कॉलेज एनएसएस स्वयंसेवक सामाजिक कार्यों के बदलौत समाज में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं ।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई ।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ जागो चौधरी ने कहा कि अगले 7 दिनों में स्वयं सेवको द्वारा गोद लिए गए गांव में विभिन्न प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएंगे ।इस अवसर पर स्वयंसेवकों में रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, सन्नीसुमन, रंजीत कुमार मकेशर पंडित सुजीत कुमार विशाल रितेश शमशाद किशन कुमार अनीषा ममता निधि मिकी प्रीति सुनीता आरती अरुण फैजान रजनीकांत अभिमन्यु त्रिपुरारी शिवम अंकित अमित भट्ट इंजीनियर कुमार विशाल रितेश अंकित बादल सुजीत कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।




Recent Comments