सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर /सारण
प्रखंड के बसतपुर पंचायत स्थित निशक बिशुनपुर अनंतपुर टोला में सड़क की समस्याओं को लेकर गांव के सैकड़ो महिला व पुरूषों ने उर्दू प्राथमिक विधालय परिसर में सरकार व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बुधवार को सड़क समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे दुधनाथ भगत , रामजी भगत , श्यामनंदन भगत , शमशाद मिया , झगरू राम, बबन राम , दुखन राम , दरोगा भगत , महिला मीना देवी , रिंकी देवी, कुन्ती देवी , संजू देवी ,कलावती देवी , गुडिया देवी , सुनैना देवी , जगन्नाथ भगत, भूखल साह ,ललन राम कमलेश साह,शाहनाज मियां, मकसूद मियां, निशाद मियां ,व शंभू आदि सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के कई दशक बीत गये पर इस गांव के लोगों को आने – जाने के लिए एक अदद सड़क भी सरकार ने उपलब्द्ध नहीं करा पायी है. इस गांव में अबतक सरकार द्वारा एक मात्र उर्दू विधालय स्थापित किया गया है. वहीं स्वास्थ्य व स्वच्छ पेयजल सहित अन्य योजनाओं का लाभ इस गांव को अब तक नसीब नहीं हो पाया है. आने जाने के लिए मात्र पगडंडी रास्ता ही सहारा है. बरसात के दिनों यह गांव टापू में तब्दील हो जाता है. समस्याओं से पीड़ित लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर मुखिया, विधायक, सांसद व प्रशासन तक गुहार लगा चुके है. लेकिन आश्वासन के सिवा आजतक कुछ नहीं मिला है. ग्रामीणों ने कहा कि अब सरकार हर कार्यक्रम का वहिष्कार किया जायगा. वहीं इस बार चुनाव का भी बहिष्कार किया जायेगा. मालूम हो कि उक्त गांव में लगभग एक सौ परिवार रहते हैं. और इस गांव तक कोई सड़क नहीं है जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन करते आ रहे हैं. लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है. इधर इस मौके पर पहुंचे बीडीसी पार्वती देवी व समाज सेवी शिवप्रसाद यादव ने आक्रोषित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. तथा इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी, सारण से मिलकर इस समस्या को रखने की बात कही.