दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नौतन बैरिया लोकल कमिटी का 22 वा सम्मेलन पुरंदर पुर में शुरु हुआ । झंडोत्तोलन का .गोपाल जी प्रसाद ने किया । शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर का .अनिल अनल और अवधेश पाण्डेय की अध्यक्ष मण्डली के चुनाव के बाद शोक प्रस्ताव का .प्रभुनाथ गुप्ता ने रखा । सम्मेलन का उदघाटन बिहार राज्य सचिव मण्डल सदस्य का .गणेश शंकर सिंह करते हुए कहा की आज दुनिया में साम्राज्यवाद और मजदूर वर्ग की पार्टी कम्यूनिस्टों के साथ संघर्ष जारी है । क्यूबा , उत्तर कोरिया अमेरिकी साम्राज्यवाद के हठधर्मिता के विरुध्द संघर्ष चला रहे है । देश की मोदी सरकार अमेरिका के प्रतिनिधि के रुप में काम कर रही है । नोटबंदी में कतार में मरे लोगों को कोई मुआवजा नहीं दिया । बैंक में रखे पैसों पर आपका अधिकार नहीं रह जायेगा । वाल मार्ट जैसी विदेशी कम्पनियाँ भारत में आकर छोटे रोजगारों को निगल जाना चाहती है । किसानों , नौजवानों को धोखा दे रही है । हमें एकजूट संघर्ष करने की जरुरत है । सभा को विजय नाथ तिवारी ने सम्बोधित करते हुए नौतन बैरिया के लोगों को पार्टी द्वारा छेड़ी गई लड़ाई में शामिल होने की अपील की । सम्मेलन को जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव , शंकर कुमार राव , म .हनीफ , प्रकाश वर्मा , हेमन्त साह , रामा चौधरी , अवध विहारी प्रसाद , काशी साह अशर्फी प्रसाद , संजीव कुमार राव , अशर्फी चौधरी , भागवत साह , भरत राम , पारन यादव , अमरजीत प्रसाद आदि ने विचार दिया ।





Recent Comments